मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 2, 2024 5:32 अपराह्न | DelhiPolice

printer

दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने आज नई दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर दो हजार करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी के महरौली इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, स्पेशल सेल, प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि पुलिस ने उनके कब्जे से पांच सौ 62 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम मारिजुआना बरामद किया है। उन्होंने कहा कि यह हाल के दिनों में दिल्ली में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।