नवम्बर 4, 2025 7:22 अपराह्न | Delhi Police

printer

दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड किया 

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली भारतीय मु्द्रा छापने और आपूर्ति करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड कर, इसके तीन सदस्यों को दिल्ली और उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब सवा तीन लाख रूपये की नकली भारतीय मु्द्रा जब्त की है। इसके साथ ही, नकली मुद्रा छापने में उपयुक्त होने वाले उपकरण भी पुलिस ने जब्त किये हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया है कि यह गिरोह उत्तर-प्रदेश के बरेली, शाहजहानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी समय से नकली नोटों की आपूर्ति में सक्रिय था।