अगस्त 15, 2025 7:54 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने फर्जी नौकरी गिरोह का किया भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम ज़िले की टीम ने एक फ़र्ज़ी नौकरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उन्होंने आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किये गए 2 मोबाइल फ़ोन, जॉइनिंग लेटर, आईडी कार्ड, और अन्य नकली दस्तावेज़ भी बरामद किये हैं।

 

पुलिस ने बताया है कि यह गिरोह सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करता था, जिसमें आयकर विभाग और गृह मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक परिवार के साथ इसने 10 लाख रूपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी।