दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यह कॉल सेंटर क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करते थे। पुलिस ने छह साइबर धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया है कि कॉल सेंटर विकासपुरी क्षेत्र में चल रहा था। आरोपियों के पास से 41 मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप, एक राउटर और बैंक ग्राहक डेटा डायरियाँ ज़ब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फ़ोनों के ख़िलाफ़ 95 शिकायतें मिलीं हैं, जिनसे लगभग 85 लाख रुपये की ठगी की गई हैं।