अगस्त 2, 2025 5:41 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

दिल्‍ली पुलिस की दक्षिण-पूर्वी जिले की टीम ने आज एक मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया है कि इस कार्रवाई में शहर के गोविन्‍दपुरी इलाके से दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के पास से लगभग दस लाख रुपये की कीमत का मादक पदार्थ भी जब्‍त किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्‍होंने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, दस हजार रुपये से अधिक नकद और अन्‍य सामग्रियां भी बरामद की हैं।