दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उत्तराखंड से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ऑनलाइन निवेश घोटालों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह साइबर जालसाजों के लिए फर्जी बैंक खाते बनाने और वित्तीय लेनदेन में सहायता करने में सक्रिय रूप से शामिल थे। श्री कुमार ने कहा कि इन आरोपियों ने फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफार्मों के माध्यम से देश भर में बड़े पैमाने पर जनता को ठगा।
News On AIR | मई 5, 2026 11:57 पूर्वाह्न
दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ कर उत्तराखंड से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया