मार्च 30, 2026 2:27 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने राजधानी के गाजीपुर इलाके से एक वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत में दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ के अतिरिक्त आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी हाल ही में पकड़े गए एक आतंकी मॉड्यूल का संचालक था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।  पुलिस ने उसके पास से एक नेपाली सिम कार्ड भी बरामद किया है।