दिल्ली पुलिस ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिकों को बाग्लादेश के लिए भेज दिया गया है। नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने कहा कि पुलिस ने मध्य जिला क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस संबंध में सभी कागजातों का सत्यापन भी कर रही है और आव्रजन डेटा का विश्लेषण करके कार्रवाई कर रही है।
Site Admin | जनवरी 6, 2025 3:24 अपराह्न
दिल्ली पुलिस ने 9 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार
