राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित तौर पर शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या ग्यारह हो गई है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल निवासी जमीर अहमद अहनगर और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है।
एनआईए के अनुसार, दोनों इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने विस्फोट के मुख्य आरोपी को हथियार मुहैया कराए थे। 10 नवंबर, 2025 को हुए इस विस्फोट में ग्यारह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया। एनआईए इस साजिश का पूरी तरह खुलासा करने के लिए प्राथमिकी के तहत दर्ज मामले की जांच कर रही है।