अगस्त 28, 2025 6:19 अपराह्न | Delhi Municipal Corporation

printer

दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छता पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया

दिल्ली नगर निगम ने आज चाँदनी चौक स्थित टाउन हॉल में स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही स्वच्छता का सन्देश देता एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। “दिल से दिल तक, स्वच्छता का सुरिला संदेश” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

निगम आयुक्त, अश्विनी कुमार ने इस दौरान सभी नागरिकों से स्वच्छता की इस मुहिम को जनांदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ राजधानी, दिल्ली नगर निगम की प्राथमिकता है। जनभागीदारी पर बल देते हुए उन्‍होंने कहा कि निगम सफ़ाई व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, लेकिन यह तभी सफल होगा जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।