दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने वर्ष 2025-26 का संशोधित और वित्‍त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया

दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने आज वर्ष 2025-26 का संशोधित और वित्‍त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। कुल 17 हजार पांच सौ 83 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। इसके अंतर्गत 49 ग्रामीण गांवों में पांच सौ वर्ग मीटर तक के पुश्तैनी मकानों को हाउस टैक्स से छूट दी गई है। वहीं ग्रुप हाउसिंग सोसायिटियों को समय पर कर भुगतान पर 15 प्रतिशत छूट मिलेगी। साथ ही एमटीएस कर्मचारियों को समान वेतन का लाभ मिलेगा। इस बजट में स्वच्छता, स्कूल मरम्मत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और कैशलैस उपचार योजना पर विशेष जोर दिया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला