जुलाई 21, 2025 10:20 अपराह्न

printer

दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पी डबल्‍यू डी, नगर निगम, डी डी ए और एन डी एम सी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

इस बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस महीने राजधानी में तीस से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने वाले हैं। उन्‍होंने कहा कि अगस्त महीने के अंत तक 75 और नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाकर दिल्ली के नागरिकों को समर्पित कर दिए जाएंगे।

 

इस दौरान उन्‍होंने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए सरकार राजधानी में एक हजार 139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने के लिए कृतसंकल्प है।