अगस्त 13, 2024 2:14 अपराह्न | Delhi Metro | Independence Day

printer

स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

 
स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो सुबह चार बजे से चलेगी। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 15-15 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद नियमित समय सारणी का पालन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वास्तविक निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशनों पर सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक हैं।