दिल्ली मेट्रो ने रंगमंच कला और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आज राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। समझौते के अंतर्गत दिल्ली मेट्रो एनएसडी को विभिन्न मेट्रो परिसरों में जागरूकता-उन्मुख अभियान, रंगमंच-आधारित संवाद सत्र और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा प्रदान करेगा।
इसमें नुक्कड़ नाटक, कहानी सुनाने के सत्र और अन्य प्रारूप शामिल होंगे। इसके साथ ही एनएसडी अपने कार्यक्रमों में दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों की भागीदारी को सुगम बनाएगा और अपनी टिकटिंग प्रणाली को दिल्ली मेट्रो के ई-टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म के साथ एकीकृत करने की संभावनाओं का भी मूल्यांकन करेगा।