मार्च 15, 2026 8:45 अपराह्न

printer

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने हेल्थ एंड वेलनेस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया

दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने आज हेल्थ एंड वेलनेस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। इस  सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य चौपाल पहल की भी शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता, निवारक देखभाल और वेलनेस गतिविधियों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में संतुलित और स्वस्थ जीवन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और खुशहाली एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाने के लिए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।