मार्च 10, 2026 7:27 अपराह्न | Delhi Mayor Raja Iqbal Singh

printer

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने बागवानी अपशिष्ट के संग्रहण के लिए 48 टिपर ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में बागवानी अपशिष्ट के संग्रहण के लिए 48 टिपर ट्रकों को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों की तैनाती से दिल्ली में बागवानी कचरे के संग्रहण और परिवहन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा स्वच्छता व्यवस्था और अधिक बेहतर होगी। श्री सिंह ने बताया कि हाइड्रोलिक टिपिंग सुविधा से लैस यह वाहन नगर निगम के पार्कों और अन्य स्थानों से उत्पन्न हरित कचरे के प्रबंधन में सहायक होंगे। महापौर ने कहा कि इन 48 वाहनों के शामिल होने से उद्यान विभाग के बागवानी अपशिष्ट संग्रहण वाहनों की कुल संख्या बढ़कर 74 हो जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के साथ समन्वय में राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।