मार्च 14, 2025 5:58 अपराह्न

printer

दिल्लीः मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप-सरकार पर लगभग1300 करोड़ रुपए के क्लासरूम घोटाले का आरोप लगाया

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर लगभग तेरह सौ करोड़ रूपए के क्लासरूम घोटाले का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनके कार्यकाल में दिल्ली के शिक्षा कोष को लूटने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने एक क्लासरूम की लागत को बढ़ाकर 25 लाख रूपए प्रति कमरा कर दिया, जो पांच सितारा होटल के एक कमरे की लागत से भी अधिक है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ इस घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करने की मंज़ूरी दे दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला