दिल्ली में आज से व्यावसायिक प्रयोग में आने वाले 19 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडरों के मूल्य में 58 रूपए 50 पैसे की कमी की गई है। भारतीय तेल निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का खुदरा मूल्य अब 1665 रूपए होगा। कोलकाता में व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में 57 रूपए, मुंबई में 58 रूपए और चेन्नई में 57 रूपए 50 पैसे कमी की गयी है। घरेलू सिलेंडरों के मूल्य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
Site Admin | जुलाई 1, 2025 8:13 पूर्वाह्न
दिल्ली में 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 58.50 रुपये घटाई गई