मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 3, 2025 8:26 अपराह्न | cloudy_weather | Delhi | light_rain

printer

दिल्‍ली: अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के विभिन्‍न क्षेत्रों में आज दिनभर हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 32 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 22 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

   

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।