मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 2, 2025 7:44 अपराह्न | cloudy_weather | Delhi | light_rain

printer

दिल्ली: अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना

राजधानी के अधिकतर इलाकों में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में बडी गिरावट दर्ज की गई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से पांच दशमलव एक डिग्री सेल्सियस कम, 29 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस कम, 21 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हल्‍की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।