दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज हर्षोल्लास और उमंग के पर्व लोहड़ी पर शहरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर श्री सक्सेना ने कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में प्रकृति, कृषि और उत्सवधर्मिता के महत्व को उजागर करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों की कामना की।
वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्लीवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।