दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि श्री मनमोहन सिंह की यात्रा आकांक्षी भारत की यात्रा रही। उपराज्यपाल ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता थे। श्री सक्सेना ने दुख और अपूरणीय क्षति की इस घड़ी में श्री सिंह के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 1990 के दशक में भारत के परिवर्तनकारी आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने वाले कुशल अर्थशास्त्री ने देश की दिशा को फिर से परिभाषित किया।
सुश्री आतिशी ने कहा कि भारत की आर्थिक और राजनीतिक प्रणालियों में डॉ. सिंह के योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली सभी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।