मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 21, 2024 8:07 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्‍यक्‍त की

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्‍यक्‍त की है। आज एक सोशल मीडिया संदेश में श्री सक्‍सेना ने कहा कि यमुना नदी, दिल्‍ली के लोगों के जीवन का हिस्‍सा रही है, लेकिन इसकी स्थिति देखकर आज सब चिंतित हैं।

 

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍लीवासियों के लिए यमुना का महत्‍व छठ पर्व के दौरान और अधिक महत्‍वपूर्ण हो जाता है, क्‍योंकि श्रद्धालु यमुना में डूबी लगाकर छठ पर्व मनाते हैं।

 

    उपराज्‍यपाल ने यमुना की इस स्थिति के लिए दिल्‍ली सरकार की भी आलोचना की है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि यमुना को साफ और स्‍वच्‍छ बनाएंगे, लेकिन यमुना जिस हाल में है, वह सबके सामने है।