अप्रैल 8, 2026 6:15 अपराह्न | YAMUNA GHAT

printer

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का दौरा किया। इस दौरान श्री संधू और श्रीमती गुप्ता ने बाढ़ के प्रति संवेदनशील इन घाटों को ध्यान में रखते हुए मानसून की तैयारियों और यमुना पुनर्जीवन के लिए चल रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की। श्री संधू ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए ने वासुदेव घाट सहित कई घाटों के पुनरोद्धार में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने बताया कि यमुना प्रदूषण और वायु गुणवत्ता की दोहरी चुनौतियों का समाधान अब एक अत्यंत आवश्यक प्राथमिकता बन चुकी है।
वहीँ श्रीमती गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गाद निकालने के काम में तेजी की जाए और मानसून से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना की तटों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है।