दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहा है। इस फिल्मोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को वैश्विक सिनेमा, सृजनात्मक उद्योग और फिल्म पर्यटन क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में फिल्म लेखक और निर्देशक निखिल आडवाणी ने कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा स्थल साबित हो सकते हैं।
यह फिल्मोत्सव विख्यात अभिनेता और फिल्म निर्माता गुरूदत्त की जन्म शती के अवसर पर आयोजित है। फिल्मोत्सव में उनकी कालजयी फिल्म प्यासा सहित अन्य प्रतिष्ठित फिल्में भी दिखाई जा रही हैं।