अक्टूबर 15, 2025 12:18 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के ग्रीन पटाखों की अनुमति के फैसले का स्वागत किया

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह फैसला दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान जनता की भावनाओं और उत्साह का सम्मान करता है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति  संतुलित दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वच्छ और ग्रीन दिल्ली के संकल्प के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।