अगस्त 1, 2025 7:56 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मंडियों के समग्र विकास, आधुनिकीकरण और संचालन व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक

दिल्‍ली सरकार में विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने आज मंडियों के समग्र विकास, आधुनिकीकरण और संचालन व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हित में मंडियों को अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना था।

 

बैठक में आजादपुर मंडी सहित अन्य मंडियों की स्वच्छता से संबंधित निरीक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मंत्री कपिल मिश्रा ने घोषणा की कि टिकरी खानपुर के रूप में दिल्ली को नई मंडी मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि मंडियों को किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना।

 

उन्‍होंने कहा कि सभी मंडियों में कैमरे लगाए जाएं और एक केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मंडी परिसर में हो रही हर एक गतिविधि पर निगरानी रखी जाए। श्री मिश्रा ने मंडियों में सीवर व्यवस्था और जलापूर्ति बेहतर करने के निर्देश भी दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला