मार्च 13, 2026 7:11 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली सरकार आश्वासन, राज्य में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रसोई गैस., पेट्रोल, डीजल और पी.एन.जी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अफरा तफरी में खरीदारी या जमाखोरी से बचने और अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। सरकार ने बताया कि रसोई गैस की बुकिंग के लिए न्यूनतम अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि उपभोक्ता वेब पोर्टल, एस.एम.एस., मिस्ड कॉल और व्हाट्सएप सहित कई तरीकों से बुकिंग की जा सकती है। सरकार ने बताया कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश के लिए प्रवर्तन दल कड़ी निगरानी कर रहा है।