मई 13, 2026 1:30 अपराह्न

printer

पीएम मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, भाजपा के सभी विधायकों, जन प्रतिनिधियों, दिल्ली सरकार के अधिकारियों और सभी विभागों को आवश्यकतानुसार न्यूनतम वाहनों का उपयोग करने और कारपूलिंग तथा सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। इसी पहल के अनुरूप, उन्होंने आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण राष्ट्रीय हित से जुड़ा दायित्व है और दिल्ली सरकार ईंधन संरक्षण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सुश्री गुप्ता ने दिल्ली के सभी निवासियों से ऊर्जा संरक्षण के इस राष्ट्रीय प्रयास में शामिल होने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला