अप्रैल 1, 2026 9:44 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार का जी.ए.पी 2026-27 के अंतर्गत राजधानी में हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य

दिल्ली सरकार ने ग्रीन एक्शन प्लान -जी.ए.पी 2026-27 के अंतर्गत राजधानी में बड़े पैमाने पर हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। इस एक्‍शन प्‍लान के तहत 22 विभागों को 70 लाख से अधिक पेड़, झाड़ियां और बांस लगाने का निर्देश दिया गया है।

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस अभियान के तहत वन और वन्यजीव विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जो जी.ए.पी पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रगति की निगरानी करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बहुस्‍तरीय पौधारोपण रणनीति के जरिए प्रदूषण से निपटने और ग्रीन कवर बढ़ाने पर विशेष बल दे रही है।

योजना के तहत विभिन्न विभागों को अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए हैं, वहीं 12 लाख से अधिक पौधे आम नागरिकों को मुफ्त वितरित किए जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और जीवित रखने की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके।