मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 1, 2025 7:26 अपराह्न | Delhi | DurgaPuja | ManjinderSinghSirsa GaneshChaturthi

printer

दिल्ली: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गणेश चतुर्थी और आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंस कर गणेश चतुर्थी और आगामी दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने श्री सिरसा को अवगत कराया कि प्रतिमा विसर्जन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरे शहर में लगभग 80 से अधिक कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। अधिकारियों ने उन्‍हें बताया कि तालाबों की संख्या और स्थान, स्थानीय विधायकों तथा रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के समन्वय से तय किए गए हैं, ताकि हर मोहल्ले के निकट सुविधा उपलब्‍ध हो। बैठक में पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जब आस्था ज़िम्मेदारी से जुड़ती है तब यमुना स्वच्छ, हवा शुद्ध और पर्व अधिक जीवंत बनते हैं। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से यमुना को भविष्य के लिए स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील भी की।