अप्रैल 6, 2026 7:14 अपराह्न

printer

दिल्ली: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने 2026-27 प्रवेश लॉटरी प्रक्रिया का अवलोकन किया

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली शिक्षा निदेशालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूह और दिव्यांग श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश हेतु कम्प्यूटरीकृत लॉटरी की प्रक्रिया का अवलोकन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सूद ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया अभिभावकों और अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। जिससे हर पात्र बच्चे को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।