राजधानी में दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी ने आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर नई “सतत ऊर्जा नीति” का अनावरण किया।
डीएमआरसी ने बताया कि इस नीति का उद्देश्य ऊर्जा प्रबंधन में सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत रूप देना और डीएमआरसी कर्मचारियों के बीच स्थिरता की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो – बीईई द्वारा मान्यता प्राप्त मेट्रो स्टेशन टीमों, कर्मचारियों को ऊर्जा बचत और सौर ऊर्जा उत्पादन में सुधार के लिए सम्मानित किया।