मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 5:40 अपराह्न | दिल्‍ली – रेलवे

printer

रेलवे का दिल्‍ली मंडल इस महीने की 13 तारीख से कल तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है

 

        रेलवे का दिल्‍ली मंडल इस महीने की 13 तारीख से कल तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत मंडल सभी कर्मचारियों को अपने परिसर या घरों में राष्‍ट्रध्‍वज फहराने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। चालीस हजार से अधिक झण्‍डे फहराने के लिए कर्मचारियों को दिए गये हैं। इसके अतिरिक्‍त इस अभियान की पर्याप्‍त पहुंच के लिए मंडल द्वारा विभिन्‍न स्‍टेशनों पर संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं और नियमित घोषणाएं की जा रही हैं।