दिसम्बर 16, 2025 8:54 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली: घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में हवाई और रेल सेवाएं बाधित

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में हवाई और रेल सेवाएं बाधित रही। ठंडी हवाओं के साथ कोहरे ने सुबह के समय लोगों को शीत लहर का अनुभव कराया। कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें विलंबित हो गईं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें विलंबित चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।