मार्च 9, 2026 7:19 अपराह्न | 'Delhi Debris Portal'

printer

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने ‘दिल्ली मलबा पोर्टल’ का शुभारंभ किया

दिल्ली के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने आज राजधानी में निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए दिल्ली मलबा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म निर्माण मलबे के संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
महापौर ने कहा कि मलबा प्रबंधन को डिजिटाइज करने की यह पहल स्वच्छ और हरित दिल्ली के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से नागरिक, डेवलपर्स, ठेकेदार और सरकारी एजेंसियां ऑनलाइन इंटरफेस या क्यूआर कोड के माध्‍यम से मलबा उठाने के लिए अनुरोध दर्ज कर सकेंगे। पंजीकरण के बाद इन अनुरोधों को अधिकृत परिवहनकर्ताओं से जोड़ा जाएगा, जो मलबे को रीसाइक्लिंग संयंत्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे।
नगर निगम के अनुसार यह पोर्टल अवैध रूप से मलबा फेंकने की घटनाओं और धूल प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा तथा शहर को आगामी सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करेगा।