मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 11, 2024 6:14 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में आज शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी है। मुख्‍य न्‍यायाधीश खन्‍ना के प्रभावशाली कार्यकाल की कामना करते हुए मुख्‍यमंत्री आतिशी ने कहा कि उनका कार्यकाल भारत के लोकतंत्र की नींव को और मजबूत करने के साथ-साथ देश में समानता को बनाए रखेगा और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सशक्‍त बनाएगा।

 

    इस बीच, दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने भी मुख्‍य न्‍यायाधीश को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, सत्यनिष्ठा, न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और अपार अनुभव यह सुनिश्चित करेगा कि भारत की कानून व्यवस्था और संप्रभुता सदैव सुरक्षित और संरक्षित रहे।