दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर हरियाणा सरकार से यमुना नदी में जहरीला पानी छुड़वाने का आरोप लगाया। इस विषय पर उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की और मिलने के लिए समय मांगा। सुश्री आतिशी ने कहा कि यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बेहद अधिक है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की कगार पर हैं। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के 30 प्रतिशत लोगों को पानी नहीं मिलने की बात कही।