दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए लोगो, शुभंकर का अनावरण किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुश्री गुप्ता ने कहा कि इस खेल आयोजन में 100 से अधिक देश और 2500 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि यह आयोजन समावेशिता और उत्कृष्टता के लिए एक मील का पत्थर बने।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 12वां संस्करण देश में अब तक का सबसे बड़ा पैरा एथलेटिक्स आयोजन होगा जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट भाग लेंगे। यह खेल आयोजन 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।