मई 11, 2026 5:46 अपराह्न

printer

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026’ में लिया भाग

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026’ में भाग लिया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गुजरात के सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सदियों के आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ मंदिर की आस्था कभी नहीं झुकी और हर बार देश की आध्यात्मिक शक्ति ने स्वयं को पुनर्स्थापित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा विकास भी, विरासत भी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि देश आज आधुनिक विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार में संस्‍कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सनातन परंपरा ने हजारों वर्षों के संघर्ष और आक्रमणों के बावजूद अपनी पहचान और आस्था को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति की एकता, चेतना और आत्मसम्मान का प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला