मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 30, 2025 5:56 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्मंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की पुण्यतिथि पर आज मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि श्री वर्मा दिल्ली की राजनीति में श्रमिकों, किसानों और वंचित समाज की प्रखर आवाज़ थे, जिनके लिए सेवा और सिद्धांत उनका संकल्प था।

 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली देहात से संसद तक उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, सादगी और सतत संघर्ष का प्रतीक रहा। उन्‍होंने कहा कि श्री वर्मा की राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का तपस्वी जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरणा देता रहेगा।

 

 इस अवसर पर दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राजधानी के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों तथा अन्य नेताओं के साथ श्री वर्मा की पुण्यतिथि पर घेवरा मोड़ स्थित स्वाभिमान स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री वर्मा को याद करते हुए मंत्री और उनके बेटे श्री सिंह ने कहा कि उनके द्वारा किये कार्य और लिये राजनीतिक तथा प्रशासनिक निर्णय आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उन्‍होंने रेखांकित किया कि गरीब, दलित, पिछड़े और किसानों के लिए वह मसीहा समान थे जिनकी सादगी की मिसालें आज भी दी जाती हैं।

 

वहीं, इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री सचदेवा ने कहा कि डॉ साहिब सिंह वर्मा जी द्वारा दिल्ली देहात में किया विकास और उनके शासनकाल में हुआ दिल्ली का समग्र विकास अद्वितीय हैं जिसे कोई भूल नहीं सकता हैं। उन्‍होंने कहा कि श्री वर्मा के अधूरे कार्यों और दिल्ली के विकास को लेकर जो उनके सपने थे उसे करने का काम भाजपा की दिल्ली सरकार शुरु कर चुकी है।