मार्च 21, 2026 9:41 अपराह्न

printer

दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए श्रीमती गुप्ता ने बताया कि भेंट के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे की मजबूती और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और सतत् सहयोग से दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।