मई 12, 2025 7:11 अपराह्न

printer

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएंँ दीं

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शहरवासियों को शुभकामनाएंँ दीं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षा और दीक्षा विश्व को शांति, करुणा और आत्मबोध का मार्ग दिखती हैं। उन्‍होंने कहा कि अहिंसा, धैर्य, समत्व और करुणा के चार स्तंभों पर भगवान बुद्ध का दर्शन टिका है।

 

    मुख्‍यमंत्री ने नागरिकों से भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर, एक शांतिपूर्ण, सहिष्णु और समरस समाज की रचना करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला