मार्च 14, 2025 5:56 अपराह्न

printer

दिल्लीः उपराजयपाल और नेता प्रतिपक्ष समेत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहरवासियों को होली पर बधाई दी

दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शहरवासियों को आज होली पर बधाई दी। होली के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

 

एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का यह रंगों भरा पर्व सभी के जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम और सौहार्द लेकर आए।

 

उन्होंने कहा की यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सत्य की विजय, रिश्तों की मजबूत डोर और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला