नवम्बर 4, 2024 7:54 अपराह्न

printer

दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने दिल्‍ली के अस्‍थाई छठ घाटों और यमुना के प्रदूषण को ले‍कर दिल्‍ली सरकार की आलोचना की

दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने दिल्‍ली के अस्‍थाई छठ घाटों और यमुना के प्रदूषण को ले‍कर दिल्‍ली सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना उतनी ही मैली है, जितनी दस दिन पहले थी।

 

श्री सचदेवा ने कहा कि चार दिवसीय छठ पूजा के लिए एक हजार 60 अस्थाई छठ घाटों में आठ सौ से अधिक घाटों में अभी तक गढ्ढे खुदने और घाट बनाने का अस्थाई कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है।