दिल्ली भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत सप्ताहांत में 68 मंडलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इस अभियान के अंतर्गत लगभग सात हज़ार 200 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा, अब तक दो सौ 56 में से एक सौ 71 मंडलों में प्रशिक्षण कार्य पूरा हो चुका है।
इन शिविरों को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, और प्रवीन खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग मंडल में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
श्री सचदेवा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं और सेवा भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से एक लाख से अधिक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करने का लक्ष्य है, जिन्हें संगठन, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियों और सोशल मीडिया तथा एआई के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।