मार्च 18, 2025 8:25 अपराह्न

printer

दिल्ली: लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया

लक्ष्मी नगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा को आज भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। दिल्ली विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में आज भाजपा के विधायक दल की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें श्री वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा की श्री वर्मा दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और उनके पास विधायक होने के अनुभव के साथ ही कानून की समझ भी है। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने आशा व्यक्त की कि श्री वर्मा  कुशलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहण करेंगे।