दिल्‍ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई

दिल्‍ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्‍ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही है। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रारंभिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार के जवाब में दिल्‍ली की जनता ने लोकसभा की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों को विजयी बनाया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में चुनाव के दौरान दो नाकाम दलों ने गठबंधन बनाया था, जिन्होंने अपने हितों को देखते हुए चुनाव लड़ा था और इसलिए उनकी हार हुई है। श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्‍ली की जनता ने दिखा दिया है कि वे भ्रष्टाचार के साथ नहीं बल्कि सच्‍चाई के साथ हैं। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत करने और भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त आम आदमी पार्टी की सरकार को हराने की अपील की। बैठक में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह विधूड़ी, बांसुरी स्वराज और अन्‍य नेता उपस्थित थे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला