मार्च 31, 2026 8:01 अपराह्न

printer

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने महावीर जयंती पर अहिंसा को बताया मानवता की सर्वोच्च शक्ति

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज रोहिणी में महावीर जयंती समारोह में शामिल होकर कहा कि सच्ची विजय दूसरों पर नहीं, बल्कि स्वयं पर विजय प्राप्त करना है और अहिंसा मानवता की सर्वोच्च शक्ति है। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण और अंतरात्मा को परखने का अवसर है। अपने संबोधन में श्री गुप्‍ता ने भगवान महावीर के अहिंसा, अनेकांतवाद और अपरिग्रह के सिद्धांतों को आज के समाज और शासन के लिए प्रासंगिक बताया।

विधानसभा अध्यक्ष ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे महावीर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं, ताकि समाज में शांति, सहिष्णुता और संतुलन को बढ़ावा मिल सके।