दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शहरवासियों को ईद-उल-फितर और नवरोज की शुभकामनाएं दी।
वहीं, शहर में दिल्ली पुलिस ने आज ईद के अवसर पर राजधानी में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है, जिससे त्योहार सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। वहीं उत्तर-पूर्वी जिले में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। दिल्ली में ईद की मुख्य नमाजें जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में आयोजित की गई। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। दिल्ली पुलिस की बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत उपस्थिति और सामुदायिक समन्वय के माध्यम से एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार सुनिश्चित किया गया।